बिजली संकट से निपटने को सरकार का होमवर्क शुरू

देहरादून, 14 फरवरी। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि आगामी बिजली संकट से निपटने को अभी से सरकार ने जो होमवर्क शुरू किया है, निश्चित तौर पर सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट से निपटने के लिए सरकार की पहल सराहनीय है और जिसका मोर्चा स्वागत करता है। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा गत वर्ष लगातार सरकार को चेताने का काम किया गया था, लेकिन सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा महंगे दामों पर सरकार को लगभग 1000 करोड़ की बिजली खरीदनी पड़ी एवं भार जनता पर पड़ा है। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि सरकार को वितरण एवं एटीएंडसी हानियों को कम करने की दिशा में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *