हिन्दूवादी संगठनों ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध
देहरादून,
वैलेंटाइन डे के नाम पर जो अश्लीलता सार्वजनिक जगहों पर फैलाई जा रही है के विरोध में विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं दूसरी ओर प्रेमी युगलों ने पार्कों से दूरी बनाई। इस अवसर पर वेलेंटाइन डे के विरोध में आज भैंरव सेना सहित कई हिन्दूवादी संगठनों ने संयुक्त रूप से शहर के बाहरी क्षेत्रों में दबिश दी गई। इस अवसर पर वैलेंटाइन डे को काला दिवस बताते हुए पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा और वैलेंटाइन डे के विरोध का आरंभ किया। वहीं टीम बनाकर बाहरी क्षेत्रों में दबिश देने निकल पडे़। इस अवसर पर भैरव सेना अध्यक्ष संदीप खत्री ने वैलेन्टाइन डे को सनातन विरोधी कट्टरपंथी योजना बताया और कहा कि किसी भी सूरत में देवभूमि में इस तरह के आयोजनों को जड़ें जमाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब सनातन धर्म के सभी संस्कार और आयोजन हिन्दू रीति रिवाज से होते हैं तो जीवन साथी चुनने के लिए पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण क्यों करें। इस अवसर पर विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
