सड़क को लेकर लेकर डिम्मर के लोगों प्रदर्शन

चमोल

विकासखंड के डिम्मर गांव को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। हालात यह है कि बीते दिनों यहां सड़क पर आली गदेरे में भारी भूस्खलन हुआ। हालांकि यहां लोनिवि ने सड़क हल्के वाहनों के लिए सुचारु किया है लेकिन दोनों ओर लगे मलबे के ढेर से यहां आवागमन जोखिम भरा साबित हो रहा है। ऐसे में रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की।
रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी के नेतृत्व में ग्रामीण आली गदेरे पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कहा कि करीब 23 दिन पूर्व यहां भूस्खलन के चलते सड़क, उमा देवी का मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। लेकिन लोनिवि और वन विभाग मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। जिससे मंदिर को जाने तक का पहुंच मार्ग नहीं है। मौके पर पहुंचे वन दारोगा से ग्रामीणों ने जल्द पेड़ को हटाने की मांग की। साथ ही सड़क के मलबे को हटाकर रास्ता और सड़क को दुरुस्त नहीं करने पर लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि से कई बार पत्राचार करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान पूर्व प्रधान शैलेंद्र प्रसाद, संतोष डिमरी, संदीप डिमरी, गोपी डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, पुनीत, हेमू, नरेश खंडूड़ी, रविंद्र खंडूड़ी, विजय राम, अनिल डिमरी, मोहन प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *