भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चमोली

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन करने और सरकार का पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट , जिला कार्यकारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर वर्त्वाल, ओमप्रकाश नेगी, मनीष नेगी, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *