रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण का समापन

उत्तरकाशी। पुरोला के बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्गदर्शन परामर्श एवं उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ तथा नांदी फाउंडेशन महिद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से चल रहे रोजगारपरक प्रशिक्षण का समापन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर किया गया। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए चल रहे छः दिवसीय रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का सोमवार को छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर समापन किया गया। प्रशिक्षण में प्रथम बैज में 50 व द्वितीय बैज में 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण की संयोजक व नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर गौहर फातिमा ने कहा कि रिसोर्स पर्सन व मास्टर ट्रेनर नांदी फाउंडेशन महिंद्रा प्राइड क्लासरूम रेनू शर्मा ने महाविद्यालय के प्रथम बैच में 50 व द्वितीय बैच में 45 छात्राओं को 20-20 घंटे का रोज़गारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स ,कम्युनिकेशन स्किल्स व साक्षात्कार से जुड़े कौशलों को विभिन्न गतिविधियों, ग्रुप डिस्कशन के द्वारा शिखाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. यमुना प्रसाद रतूड़ी, नोडल अधिकारी गौहर फातिमा, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. विशम्बर जोशी, कृष्ण देव रतूड़ी, दीपक सिंह, डॉ. विनय प्रकाश, राजीव नौटियाल, शीशपाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *