दुर्घटना में मां-बेटा घायल
रुड़की
हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। स्कूटी सवार मां-बेटा को गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुरकाजी निवासी मोहित पुत्र शियानंद स्कूटी से अपनी मां अनीता के साथ रुड़की से वापस पुरकाजी आ रहा था। दोपहर जैसे हो यह कस्बे में पहुंचे तो स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच पहुंच गई। दोनों घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
