खानपुर में 27 को लगेगा शिविर

रुड़की

एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर एक साल, नई मिसाल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर लगाए जाने हैं। कहा कि खानपुर विस का शिविर 27 मार्च को लक्सर में गोवर्धनपुर रोड के चंदन पैलेस में लगेगा। वहीं, लक्सर विस का शिविर नगर में हरिद्वार रोड पर स्थित युवराज पैलेस में 28 मार्च को आयोजित होगा। इसमें राजस्व, पुलिस, ग्राम्य विकास, लोनिवि, उर्जा निगम, सिंचाई, जल निगम, पेयजल संस्थान, नलकूप, ग्रामीण निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, आपूर्ति, चकबंदी, पशुपालन, कृषि, वन, बाल विकास, समाज कल्याण, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य पालन सहित राज्य सरकार के सारे विभाग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *