पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने कार से लायी जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार को सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे किच्छा रोड के पास वाहनों को चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। कार के अंदर से अंग्रेजी शराब कि पांच पेटियां मिलीं। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रम्पुरा निवासी अभय बताई। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
