कांग्रेस ने जन सत्याग्रह शुरू किया
रुड़की
कांग्रेस की ओर से जन सत्याग्रह कार्यक्रम शुरू किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. रकम सिंह ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आशीर्वाद से कार्यक्रम की शुरुआत करने की पहल सराहनीय कदम है। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के रत्नों का सम्मान करती है। महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जन सत्याग्रह कार्यक्रम बिना महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। उनके आर्दश जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। आमजन की समस्याएं उठाएगी और बिना दबाव व डर के जनता के कल्याण के लिए संघर्ष किया जाएगा। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि देश में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऐसे काम और नीतियां थी जिन्हें जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले। छात्र संगठन के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, भगत सिंह जैसे लोगों से सीखते हुए एनएसयूआई संघर्ष करेगी।