अशासकीय विद्यालयों से किए जा रहे भेदभाव पर प्रधानाचार्य खफा
अल्मोड़ा
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद, अल्मोड़ा जिला इकाई की बैठक में अशासकीय विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अशासकीय विद्यालयों से भेदभाव पर नाराजगी जताते हुए इन विद्यालयों को भी समग्र शिक्षा के तहत आच्छादित कर सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की गई। मांगों को लेकर जल्द मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। रविवार को रानीखेत (मिशन) इंटर कालॅलेज में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद जनपद अल्मोड़ा की बैठक में अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, मंत्री दीपक फुलोरिया, कोषाध्यक्ष केवल चंद्र टम्टा, वरिष्ठ प्रधानाचार्य सुनील मसीह, कुसुम भट्ट, गणेश सिंह रावत, विजय सिंह भाकुनी, केआर कोहली, जयनारायण सहित अशासकीय विद्यालयों के कई प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
