युवा अधिवक्ता जितेंद्र के निधन पर शोक
अल्मोड़ा
रानीखेत नगर के युवा अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बिष्ट (41) पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह बिष्ट का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से नगर में शोक है। अपराह्न स्थानीय मुक्तिधाम शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बद्री व्यू निवासी एडवोकेट जितेंद्र के असामयिक निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सहित ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रमुख रचना रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, यतीश रौतेला, एडवोकेट हिमांशु बिष्ट, पंकज जोशी, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, चरन भाई, पंकज गुरुरानी, गोविंद सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दकी, हेमंत माहरा, हेमंत बिष्ट आदि ने निधन पर दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेनाएं प्रकट की हैं।
