पत्नी से मारपीट में पति गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने स्वयं की पत्नी के साथ मारपीट करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एसआई अर्जुन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरीश चंद्र जोशी अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 151 शांति भंग के आरोप में पकड़ा है।
