कै. प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कालेज में संचालित नवाचार कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून

कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला में निदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड सीमा जौनसारी ने कॉलेज में संचालित नवाचार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने यह बात कही की अध्यापक, अध्यापिका को शिक्षा में परंपरागत पद्धति से हटकर नवाचार का प्रयोग करना चाहिए तभी हम वैज्ञानिक सोच पर आधारित लोकतांत्रिक एवं समतामूलक एवं रोजगार परक शिक्षा व्यवस्था की स्थापना कर पाएंगे। इस अवसर पर राईका डोभालवाला में नवाचार प्रशिक्षण व्यावसायिक कार्यक्रम में मल्टी स्किल रिंगल कलम का निर्माण, प्लंबिंग, बिजली की फिटिंग, बागवानी, कंप्यूटर शिक्षा, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, ब्यूटीशियन आदि को भी सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की एवं राजकीय इंटर कालेज डोभालवाला के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य से कहा कि वे विद्यालय में छात्र संख्या को दोगुना करने की चुनौती को स्वीकार करें। इस अवसर पर रावत ने कहा कि गुणवत्ता परक शिक्षा की आधारशिला कक्षा कक्ष है। इस अवसर पर उपरोक्त कार्यक्रम में श्रृंखला एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष एवं खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर विनोद कुमार सीमेंट के सीनियर प्रोफेसर मोहन बिष्ट, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अमरीश बिष्ट, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाज सेवी स्वामी एस चन्द्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इसी अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने महिला दिवस सप्ताह पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिकायें के अतिरिक्त छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *