डीआईजी कुमाऊं ने जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन
पिथौरागढ़। डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे दो दिवसीय भ्रमण पर यहां पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने नगर के नगरपालिका के समीप स्थित रामलीला मैदान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम, बाल विवाह, नशा मुक्ति के बारे में बताया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112, 1090, गोरा एप, उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में भी जानकारी दी।
