शराब पीकर वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर वार्ड निवासी नवीन सिंह सौरागी को शराब के नशे में वाहन संचालित करते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किया है।
