मल्लिकार्जुन की रिद्धि ने सीएलएटी परीक्षा पास की

पिथौरागढ़। नगर के मल्लिकार्जुन विद्यालय की बारहवीं की छात्रा रिद्धि गडकोटी ने कॉमन लॉ एडमिशन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि रिद्धि जनपद की पहली छात्रा है, जिसने सीएलएटी परीक्षा पास की है। इससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रबंधिका रचना जोशी, प्रबंधक रुद्वाक्ष जोशी, प्रधानाचार्य राजेश्वरी देवी ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लगातार विद्यालय के छात्र-छात्राएं सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने रिद्धि को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *