अग्निपथ योजना को समझें युवा: रावत
रुड़की
पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बेहतर है। कुछ लोग गलत विरोध कर रहे हैं। युवाओं को योजना को समझना चाहिए।
सोमवार को एक कार्यक्रम में रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का नगर विधायक प्रदीप बत्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए एक ऐसी योजना है जो युवाओं की बेहतरी के लिए लाई गई है। कुछ लोग योजना के बारे में गलत विरोध कर रहे हैं। युवाओं को इस योजना को समझना चाहिए और इसका फायदा उठाना चाहिए। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी युवाओं से अपील की कि वह अग्निपथ योजना का विरोध न कर कर उसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति अरविंद गौतम, कुंवर नागेश्वर, दिनेश सहदेव आदि मौजूद रहे।
