किसान यूनियन ने  की अग्निपथ वापस लेने की मांग

रुड़की

केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ की योजना को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि जगह-जगह इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। सेना में पहले की तरह सीधी भर्ती की मांग की गई। यूनियन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज फैसले को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती के लिए जो अग्निपथ योजना की प्रक्रिया आरंभ की गई है, वह युवाओं के भविष्य के साथ छलावा है। भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती के लिए काफी समय से पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसमें देश के युवाओं की सीधी भर्ती होनी चाहिए। युवा कई समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हर वर्ग के लोग इस योजना के खिलाफ हैं। इस योजना के प्रारूप पर पुनर्विचार कर युवाओं को भारतीय सेना में सीधी भर्ती करने के लिए आदेशित करने की मांग राष्ट्रपति से की गई है और इस योजना को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव योगेश चौधरी, जिलाध्यक्ष चौधरी सागर सिंह, चौधरी राजेश कुमार, वीना आनंद, चौ.कंवरपाल सिंह, यासमीन, पूजा,रविंद्र कुमार, जय हिंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *