विराट को भी हुआ था कोरोना, प्रैक्टिस मैच खेलने पर सस्पेंस

नईदिल्ली

इंग्लैंड की धरती पर मेजबानों को टेस्ट मैच हराने का सपना देख रही भारतीय टीम की तैयारियां को तगड़ा झटका लगा है. खबरों की मानें तो पूर्व कप्तान विराट कोहली कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. हालांकि बताया जा रहा है कि वो अब इससे उबर चुके हैं. वो अबतक बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई टीम के प्रैक्टिस सेशन की पिक्चर्स में नजर नहीं आए हैं, जिससे इन मीडिया रिपोर्ट्स को काफी बल मिलता है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली बीते दिनों आईपीएल के बाद पत्नी संग छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव गए थे. वहां से लौटने के बाद वो संक्रमित हो गए.
रिपोर्ट्स की मानें तो विराट भारत से निकलने से पूर्व ही ठीक हो गए थे. हालांकि इस बीमारी से बाहर निकलने के बाद उन्हें कड़े प्रैक्टिस सेशन से दूर रहने के लिए कहा गया है.अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विराट 24 जून को लीसेस्टरशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान उपलब्ध रहेंगे या नहीं.
भारत और इंग्लैंड की टीमों को एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेलना है. यह मैच बीते साल भारतीय कैंप के बायो-बबल में कोरोना वायरस के प्रवेश के बाद रद्द कर दिया गया था। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है. अगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले को ड्रॉ कराने में भी कामयाब रहती है तो भारत सीरीज पर कब्जा जमा लेगा. बीते साल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान में उतरी थी. अब रोहित के कंधों पर टीम की कमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *