चित्रगुप्त मंडल ने किया योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंडल द्वारा आयोजित योग शिविर में पवन सक्सेना ने उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। दीप प्रज्वलित कर व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि योग भारतीय प्राचीन भारतीय परम्परा है। पतंजलि ने योग दर्शन में लिखा है कि योग से मन के समस्त विकारो को दूर किया जा सकता है। सभी स्वस्थ हो, समाज का विकास हो, देश मे अमन शांति की प्रार्थना के साथ शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। योग शिविर में श्री चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा, सचिव अंकित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव, डा.दीपेश चंद्र प्रसाद, विनोद कुमार सक्सेना, दिनेश सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, कल्पना सिन्हा, ऋतू, शिवांगी श्रीवास्तव, दिव्य सिन्हा, पवन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *