कोलंबिया में बुलरिंग स्टैंड गिरने से चार लोगों की हुई मौत
बोगोटा
कोलंबिया के तोलिमा में एक अस्थायी बुलरिंग में स्टैंड के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 150 अन्य घायल हो गये।
ओन्डास डी इबाग रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि एल एस्पिनल में रविवार की रात हुई इस घटना में एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 150 लोग घायल हुए हैं।
तोलिमा में नागरिक सुरक्षा के निदेशक मेजर लुइस फर्नांडो वेलेज़ के हवाले से घटना में छह लोगों की मारे जाने की रिपोर्ट दी है। वहीं दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी गयी है।
