विकास कामों को लेकर संगठन और सरकार में तालमेल जरूरी

चमोली

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर बल दिया गया। बैठक में कहा गया कार्यकर्ताओं के माध्यम से आने वाली जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाना चाहिए। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष झगड़ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य वक्ता जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लांच कर अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार देने की योजना बनाई है। बैठक में मंडल महामंत्री सुनील पंत, राकेश नेगी, विधानसभा प्रभारी डा. अवतार सिंह, रमेश मैखुरी, महेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, रमेश मैखुरी, धन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *