देवप्रयाग में कांग्रेस ने अग्निपथ योजना का विरोध किया
नई टिहरी
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देवप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जन विरोधी और युवा विरोधी बताते हुए सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हिंडोलाखाल ब्लॉक के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं पर अग्निपथ योजना थोपकर उनके भविष्य को खराब करने तथा देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी हिंडोलाखाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा अग्निपथ जैसी योजनाओं से युवाओं का सेना में जाने का मनोबल कम होगा। उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद फौज रही है। कहा केंद्र सरकार सेना पर नये प्रयोग कर रही है, जो देश हित में नहीं है। विरोध करने वालों में दिनेश सकलानी, कुंदन बिष्ट, जगदीश चंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह चंद, दिनेश चंद मास्टर, डॉ. जितेंद्र उनियाल, कमल भंडारी, आशीष पंवार, मकान सिंह चौहान, शशि प्रकाश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, मंगल रौथाण, रमेश कुमार, मुकेश, धनवान पंवार, सुमन रावत, सुनील कुमार, गणेश झिल्डियाल, राजेंद्र रावत, भगवान सिंह, शिवराम आदि मौजूद थे।
