अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का त्रिवेणीघाट पर सत्याग्रह 

ऋषिकेश

अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सत्याग्रह कर इस योजना को वापस लेने मांग उठाई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम.. गाकर धरना दिया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए संकट है, कांग्रेस पार्टी देश को बनाने और बचाने वाली पार्टी है। हम सभी गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं और सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए। देश का युवा सेना में जाकर मां भारती की सेवा करना चाहता है, ना कि भाजपा कार्यालय का चौकीदार बनना चाहता है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है, भारतीय सेना के साथ विश्वासघात है। वन रैंक, वन पेंशन का वादा करने वाली भाजपा अब नो रैंक, नो पेंशन पर उतर आई है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर भाजपा देश की सुरक्षा और नौजवानों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही अग्निपथ भी एक असफल योजना है। सबसे बड़ा चिंता का विषय है कि यह योजना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली योजना है।
मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सुधीर राय, पार्षद राकेश सिंह, बरफ सिंह पोखरियाल, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, देवेन्द्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, कमलेश शर्मा, विमला रावत, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन पंवार, रोहित नेगी, स्वामी मुकेश वत्स, सुन्दरमणी शास्त्री, रामस्वरूप रानाकोटी, सतीश शर्मा, प्रवीण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शशी शरण, विकास कोली, राहुल रावत, कृष्णा खत्री, सिंहराज पोसवाल, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, मनोज जुगरान, रामबदन यादव, शैलेंद्र गुप्ता, यश अरोरा, ओम सिंह पंवार, गौरव राणा, जयपाल सिंह, मदन कुमार शर्मा, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, सोमदत्त डोभाल, इमरान सैफी, सरोज देवराडी, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, मनोज गुसाईं, राकेश सिंह मियां, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, कमला पंवार, रेनू देवी, फूलमती, कमला, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, हरी सिंह नेगी, रंभा राजभर, रेखा कश्यप, स्वाति यादव, चंद्रा कांता जोशी, मालती, समिष्टा, राजकुमारी, रानी देवी, तारा कश्यप, विद्यावती गुप्ता, चन्द्रकान्ता जोशी, रतन देव रयाल, मनीष व्यास, नीरज चौहान, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सोहन सिंह रौतेला, निर्मलकांता राजपूत, कमला पंवार, मनीष जाटव, कमल बनर्जी, महावीर सिंह चौहान, तरुण त्यागी आदि उपस्थित रहे।
डोईवाला में अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन
डोईवाला। जौलीग्रांट चौक पर कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव करतार सिंह नेगी ने कहा कि देश के युवाओं को भाजपा सरकार भ्रमित कर रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल रज्जाक ने कहा कि मोदी सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए फैसले नोटबंदी, जीएसटी लागू करना आदि से देश को कोई लाभ नहीं मिला है। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए संस्थानों को मोदी सरकार बेचने में लगी हुई है। प्रदर्शन में मोहित उनियाल, इंद्रजीत सिंह, राजवीर सिंह, गौरव मल्होत्रा, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, रंजीत बॉबी, अब्दुल रज्जाक, मनोज चमोली, संदीप भट्ट, रमेश सोलंकी, चंद्रप्रकाश काला, मोहित नेगी, मनोज नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *