पुण्यतिथि पर शहीद नवीन को परिजनों ने दी श्रद्धांजलि

चम्पावत।

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में 14 अगस्त 2010 को आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहादत देने वाले जवान नवीन चंद्र जोशी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। रविवार को शहीद स्मारक प्रेमनगर लोहाघाट में शहीद नवीन की मूर्ति पर उनकी माता कलावती देवी, भाई सुरेश चन्द्र, भाभी निर्मला, ताई पार्वती देवी और चचा शिरोमणी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि आठ कुमाऊं रेजीमेंट के सिपाही नवीन दुश्मनों से लोहा लेते हुए 28 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गए थे। इस मौके पर रमेश चन्द्र जोशी, बलदेव जोशी, पंकज जोशी, रजत जोशी, मंयक, हर्षित, अंकिता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *