करोड़ों के गबन के मामले में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

रुड़की

आरडी के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर पंजाब नेशनल बैंक में ग्रामीणों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ग्रामीणों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक की ओर से दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर स्थित पंजाब नेशनल शाखा के बाहर एकत्र हुए ग्रामीणों अनिल राणा, संदीप राणा, रणदीप राणा, गुलशेर,अब्दुल, कादिर, गफ्फार, इमरान, हुसैन, नाजिम,अकरम,इस्लाम आदि ने बताया कि बैंक की पूर्व प्रबंधक ने गांव के एक युवक जो बैंक में संविदा कर्मचारी था के जरिए से उन्हें एक आरडी की स्कीम बताई थी। जिसके तहत उन्हें एकमुश्त रकम जमा करनी थी। उसका दस प्रतिशत प्रतिमाह तब तक वापस मिलने का वादा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *