मणिपुर भूस्खलन : पीएम मोदी ने की स्थिति की समीक्षा, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से फोन पर बात की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि स्थानीय लोगों तथा सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।
मोदी ने कहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से बात की और दुखद भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हरसंभव मदद का उन्हें आश्वासन दिया। मैं इससे प्रभावित सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यह घटना बीती रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। घटनास्थल से दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट किया, टुपुल में हुई भूस्खलन की घटना का आकलन करने के लिए आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है। मृतकों और लापता लोगों के लिए प्रार्थना करें।  बचाव अभियान में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस भी भेजी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *