धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर किया सुंदरकांड पाठ  धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर किया सुंदरकांड पाठ  

ऋषिकेश

धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। गुरुवार को ऋषिकेश के क्षेत्र रोड स्थित बाबा काली कमली में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के सिद्धांत पर हुए देवभूमि उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास ही सरकार का एकमात्र विकल्प रहित संकल्प है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। कहा कि वर्ष 2025 तक हमारा प्रदेश पूरे देश में विकास की नई गाथा लिखेगा। विकल्प रहित संकल्प को लेकर चलते हुए हमारे युवा मुख्यमंत्री प्रदेश को प्रगतिशील राज्य बना रहे हैं। कहा कि 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों को सम्मानित कर रही है। मौके पर समिति अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश मुदगल, महासचिव नरेश गर्ग, संस्थापक हरीश धींगड़ा, कोषाध्यक्ष मदन वालिया, वेद प्रकाश, सुरेंद्र कक्कड़, हिमांशु एरन, नवल कपूर महंत लोकेश दास, कमल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *