जिलाधिकारी ने किया महाविद्यालय भवन का निरीक्षण

एनएएस मेरठ कॉलेज में जिलाधिकारी द्वारा किया गया पं0 नानकचन्द जी की मूर्ति पर माल्यार्पण

मेरठ,

प्रबन्ध समिति कक्ष में कॉलेज प्रबन्ध समिति, महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा पं0 नानकचन्द ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी, मेरठ का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने पं0 नानकचन्द जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात महाविद्यालय प्रबन्ध समिति कक्ष में कॉलेज प्रबन्ध समिति के  अवैतनिक सचिव श्री अमित कुमार शर्मा, सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, एवं कॉलेज प्राचार्य प्रो0 मनोज कुमार अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शाल औढ़ाकर जिलाधिकारी का सम्मान एवं स्वागत कियां। शिक्षकों की ओर से भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सुनील कुमार शर्मा, एसोससिएट प्रोफेसर डा0 अनिल कुमार मिश्रा, सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विवेक त्यागी, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 अनु कुमारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ओर से कार्यालय अधीक्षक श्री अभिषेक भाटिया, सहायक लेखाकार श्री संदीप सिंघल, लिपिक श्री उपेन्द्र शर्मा एवं श्री नवीष गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी मेरठ महोदय का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी मेरठ ने महाविद्यालय के क्रीडा मैदान पर हाकी की प्रैक्टिस कर रहे हाकी खिलाड़ी छात्राओं से भी परिचय प्राप्त किया और उनका प्रोत्साहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *