पोलिंग बूथों पर हुआ कोविड नियमों का कड़ाई से पालन

रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिले में मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपंन कराने के लिए सभी पोलिंग बूथों पर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। एक ओर पहली बार गलब्स पहनकर मतदाताओं ने वोट दिए। वहीं बिना मास्क पहने मतदाताओं को एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने मास्क वितरित किए। गलब्स और सेनेटाइज की भी पूरी व्यवस्था की गई। पीठासीन अधिकारी और अन्य सहयोगी भी पीपीई किट में तैनात रहे। डीएम मनुज गोयल स्वयं पोलिंग बूथों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते दिखे। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 361 पोलिंग बूथों पर कोरोना से बचाव के पूरे इंतेजाम किए गए। सुरक्षा कर्मी से लेकर ड्यूटी दे रहे सभी अधिकारी कर्मचारी मास्क में रहे। जबकि बूथ के प्रवेश द्वार पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा करोनो के प्रति जागरूक किया जा रहा था। मतदाताओं को सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करवाया गया जबकि वोट देने के लिए भी हर मतदाता को गलब्स दिए गए। सभी पोलिंग बूथों पर कोरोना के पूरे इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी मनुज गोयल स्वयं पोलिंग बूथों पर कोरोना गाइडलाइन का भी पालन कराते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *