प्रेक्षक ने नए मतदाताओं के साथ खिंचवाई सेल्फी

पौड़ी

विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को आयोजित मतदान प्रक्रिया का सामान्य प्रेक्षक डा. पार्थ सारथी मिश्रा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सोमवार को सामान्य प्रेक्षक ने आदर्श बूथ सेंट थॉमस स्कूल, मैसमार इन्टर कॉलेज, विकासखण्ड कार्यालय, जिला परिषद हॉल, जिला परिषद कार्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, अपर कृषि निदेशालय, उप निदेशक खाद्य एवं प्रसंसकरण कार्यालय, राइंका पौड़ी, कार्यालय अपर निदेशक प्रा. शिक्षा, पब्लिक स्कूल सखी बूथ में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आदर्श बूथ में नए मतदाताओं से मिलकर उनके साथ सेल्फी ली। कहा कि सभी को मतदान के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभान चाहिए। कहा कि सभी को बेहतर कल के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं कई विशेष सुविधायें उपलब्ध कराई है, जिसमें दिव्यांग व वृद्व मतदाताओं के लिए रैंप, वैसाखी, वील चियर, पृथक साफ-सुथरे शौचालय, मतदान हेतु पृथक लाइन आदि की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त सखी बूथ, आदर्श बूथ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस दौरान नए व युवा मतदाता प्रेक्षक को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए व उनके साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के उत्साह को देखकर अच्छा लग रहा है, विशेषकर नये व युवा मतदाता जिस तरह पहली बार कतारों में शामिल होकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहें है, यह लोकतंत्र की सुन्दर तस्वीर को दर्शा रहा है। कहा कि निश्चित ही पहाड़ का युवा जागरूक मतदाता का फर्ज निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *