मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

कानपुर

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव के सामने डीएफसीसी लाइन में डाउन ट्रैक पार कर रहा एक बुजुर्ग मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खम्हैला गांव के रहने वाले रामसनेही (75) रविवार को अपने खेत में खड़ी धान की बेड देखने रेलवे लाइन के दूसरी छोर पर गए थे। वहां से वापस आते समय वह डीएफसीसी लाइन के डाउन ट्रैक को खंभा नंबर 548/12-14 के बीच पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से निकले लोगों से जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। उनकी पुत्री किरन व नाती सीबू व शिवम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ट्रैक मैन से जानकारी मिलने के बाद स्टेशन मास्टर झींझक ने पुलिस को मेमो भेजा। इसके बाद झींझक चौकी प्रभारी विकास राय मौके पर पहुंचे तथा प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होने बताया कि रेल ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग के साथ हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *