आईएएस टीना डाबी के एक्स पति अतहर आमिर खान करने जा रहे हैं दूसरी शादी

नई दिल्ली ,

साल 2015 यूपीएससी बैच के दूसरे टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान भी अब अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए हैं जिसके तहत अब वो फिर से शादी से बंधन में बंधने जा रहे हैं। अतहर अब डॉक्टर महरीन काजी को अपनी बेगम बनाने जा रहे हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट की है। मालूम हो कि उनकी पहली पत्नी टीना डाबी ने भी हाल ही में राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रदीप गवांडे संग दूसरा ब्याह किया है।
महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं मालूम हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अतहर आमिर खान इस वक्त श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं और श्रीनगर के लाल बाजार की निवासी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव और लोकप्रिय हैं।
सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं
उनके इंस्टा पर करीब दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, इस हिसाब से उनकी और उनके होने वाले पति में एक चीज कॉमन हुई कि वो दोनों ही सोशल पर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने यूके और जर्मनी से पढ़ाई की है और वो मेडिसीन में एमडी हैं।
दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.. कहा तो ये भी जा रहा है कि अतहर और महरीन दोनों की सगाई मई महीने में ही हो गई थी, जिसका खुलासा दोनों ने अपनी सोशल पोस्ट के जरिए किया है और हो सकता है कि दोनों अक्टूबर में शादी कर लें, दोनों की शादी में दोनों के परिवार वालों की रजामंदी शामिल है और कहा जा रहा है कि दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
टीना डाबी से किया था प्रेम विवाह लेकिन…
गौरतलब है कि साल 2015 में जब टीना डाबी ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी, उसी साल अतहर की यूपीएससी में दूसरी रैंक थी। मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर ने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी और टीना की पहली मुलाकात मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। दोनों पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। नवंबर 2016 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक ऐलान कर दिया और फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *