देश में अब तक 197 करोड़ 98 लाख कोविड रोधी टीके लगे

नईदिल्ली

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 197.98 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,58,55,578 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.69 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
भारत में सक्रिय मामले आज 1,13,864 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.26 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 13,958 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढक़र 4,28,79,477 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 3,32,978 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 86.39 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.74 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.85 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *