नैनीताल बैंक के 100 वर्ष होने पर प्रभातफेरी निकाली

नैनीताल

नैनीताल बैंक के 100 वर्ष पूरे होने पर बैंक प्रबंधन ने रविवार को नैनीताल बैंक से लेकर मल्लीताल तक प्रभातफेरी निकाली। साथ ही बैंक के संस्थापक पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन ने बताया कि बैंक को आज 100 साल पूरे हो गए हैं, इसी उपलक्ष्य में उत्तराखंड समेत देश के जिन राज्यों में बैंक की शाखाएं हैं वहां पर स्थापना दिवस मनाया गया है। शैले हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही बैंक में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण कुमार, रमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह, पृथ्वीराज सिंह, लोकपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *