कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

नैनीताल

चिल्किया से रामनगर दूध बेचने आ रहे एक युवक की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 की मदद से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चिल्किया निवासी दामोदर जोशी दूध बेचने का काम करते हैं। शनिवार को दामोदर की तबीयत ख़राब होने पर उनका बड़ा बेटा मनोज दूध बेचने के लिए रामनगर जा रहा था। इसी बीच रस्ते में नया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में युवक-युवती सवार थे। हादसे में वे दोनों भी घायल हुए हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *