संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण की मांग
नैनीताल
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल (कूटा) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित कर उच्च शिक्षा के संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण की मांग करते हुए ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में विवि अनुदान आयोग के नियमानुसार संविदा प्राध्यापकों का वेतन न्यूनतम 50 हजार प्रतिमाह करने तथा राजकीय महाविद्यालयों की भांति कुमाऊं विवि के परिसर में भी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट प्रदान करने की मांग की है। कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सोहैल जावेद, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पैनी जोशी आदि ने ज्ञापन प्रेषित किया।
