मोटर मार्ग में अनियमितताओं का आरोप

नैनीताल

विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सुंई के ग्रामीणों ने देवलीधार-सुंई निर्माणाधीन मोटर मार्ग में अनियमितताओं की जांच की मांग उठाते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण पूरन सुयाल, प्रकाश बृजवासी, देवीदत्त सुयाल आदि ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार मलबा डंपिंग जोन में नहीं डाल रहा है। यह मलबा ग्रामीणों के जलस्रोतों के ऊपर डाला जा रहा है। इससे जलस्रोत तेजी से सूख रहे हैं। सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इससे सड़क के ढहने का खतरा भी है। ग्रामीणों ने कमिश्नर से मामले में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजू सुयाल, राजू बृजवासी, रमेश सुयाल, उमेश चंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *