तहसील में संत रविदास की जयंती मनायी
रुड़की
तहसील स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संत सतगुरु रविदास जयंती मनायी गई। लेखपाल, अमीन व अधिवक्ताओं आदि ने सामूहिक रूप से जयंती जन्मोत्सव कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ व अपर तहसीलदार दयाराम, अधिवक्ता नवीन कुमार जैन, अध्यक्ष लेखपाल संघ सुभाष जेमिनी, पूर्व नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह,पूर्व तहसीलदार सतबीर राणा ने सतगुरु संत रविदास के चित्र के सामने दीप जलाकर, पुष्प अर्पित कर पुष्पाजंलि दी। सतगुरु रविदास को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ तहसीलदार चंदशेखर वशिष्ठ व तहसील राजस्व परिवार द्वारा कराया गया। तहसीलदार ने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास में सतगुरु रविदास ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान, रचनाओं से हर भटके व्यक्ति को मार्गदर्शन देकर राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने को मुख्य उद्देश्य रखा था। सभी को ऐसे महान संत को पूजकर राष्ट्र में उनके आदर्शों व सिद्धांतों को जिंदा रखना चाहिए। नवीन जैन ने कहा कि सतगुरु पूरे समाज के उत्थान के लिए चिंतक संत थे। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो मधुकर जैन,मदन कंबोज,मंगेश त्यागी, अनिल नाजिर, नरेश कुमार, शुभम राणा, पार्षद अनूप राणा, सूर्या राणा, बृजभूषण, सोमपाल ,ओम प्रकाश ,राजपाल जैन, सुबोध कुमार, डॉ. विनोद, सुमित बिरला,नरेश कुमार नागियान, किरण कुमार, मनोज जैमिनी,सचिन, अशोक कुमार, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
