पुश्ता ढहने से विद्यालय भवन को बना खतरा

रुद्रप्रयाग। विगत दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश में जखोली प्रखंड के राउमावि पालाकुराली के आंगन का पुश्ता धराशाई हो गया। जिससे स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। स्कूल की दीवारों पर लंबी-लंबी दरारें आई गई है। जिस कारण शिक्षकों के लिए छात्रों को कमरों में बैठाना खतरा हो गया है। विद्यालय अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ गुलाब सिंह राणा का कहना है कि गनीमत है कि हादसा रात के समय हुआ। वर्तमान में पुश्ता ढहने से भवन की कक्षाओं की दीवारों पर भी दरारें पड़ने से कक्षाओं का संचालन खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह यदि आगे भी तेज बारिश हुई तो स्कूल भवन कभी भी पूर्ण रूप से धराशाई हो सकता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शासन प्रशासन से विद्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर दीवार नव निर्माण की कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *