होनहार स्कूली बच्चों को ‘तोहफा’, इस महीने में मिलेगा दूसरे राज्य में भ्रमण का मौका

जयपुर

पढ़ाई में हमेशा आगे रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें स्कूलों में अध्ययन के साथ ही दूसरे राज्य का भ्रमण करने का मौका भी मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के होनहार और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अलग-अलग स्तरों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो हजार बच्चों को दूसरे राज्य में 10 दिन का नि:शुल्क भ्रमण कराया जाएगा। एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत यह भ्रमण नवंबर में कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि राजकीय विद्यालयों इसी सत्र से एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तिव विकास योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से राजकीय स्कूलों के होनहार बच्चे लाभांवित होंगे। योजना के तहत अन्य राज्य में परिचयात्मक भ्रमण के जरिए व्यक्तित्व का विकास करने, देश की विभिन्न सांस्कृतिक , ऐतिहासिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धरोहर विरासत से विद्यार्थियों का परिचय कराने, विद्यार्थियों को सामुदायिक जीवन से जोडऩे, व्यावहारिक ज्ञान से जोडऩे के उद्देश्य से यह भ्रमण कराया जाएगा। इस योजना के तहत 1330 विद्यार्थियों का चयन अकादमिक स्तर और 670 विद्यार्थियों का चयन व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित की जानी प्रतियोगिता के आधार पर होगा।
इस प्रकार होगा चयन
आठवीं बोर्ड में जिला टॉप करने वाले प्रथम 20 विद्यार्थी, जो कक्षा 9वीं में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं।
राजकीय स्कूलों के 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप 20 स्थान पाने वाले और 11वीं कक्षा में राजकीय विद्यालय में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी
राज्य के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के 10 में उत्तीर्ण और 11वीं में कक्षा में नियमित अध्ययनरत राज्य में प्रथम 10 स्थान पाने वाले विद्यार्थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *