दिव्यांगों का दर्द समझता हूं और उनका साथ देता हूं

भरतपुर

राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने कहा कि दिव्यांगों का दर्द समझता हूं और उनका साथ देता हूं। इसलिए उनका ही दर्द जानने भरतपुर आया हूं। सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में उन्होंने यह बात कही। राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा एडवोकेट अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विशेष योग्यजन व्यक्तियों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।
विशेष योग्यजन विभाग के उपायुक्त ने बताया कि विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने बुधवार को भुसावर, बयाना एवं रुदावल में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। गुरुवार को सुबह नौ बजे स्थानीय सर्किट हाउस में राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने जनसुनवाई की। उन्होंने समस्या सुनी एवं अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने राज्य सरकार से आने वाली सहायता के बारे में भी पीडि़त दिव्यांगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को हर संभव समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारी योजनाएं दिव्यांगों के लिए संचालित की जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में वह लाभ नहीं उठा पाते हैं। परंतु अब अधिकारियों को चाहिए कि जागरुकता के साथ कार्य करें। ताकि दिव्यांगजन को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके बाद राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने नगरपालिका नदबई में विशेष योग्यजनों की सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात रूपवास में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर धौलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *