कलयुगी मां ने 4 साल के बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, हुई मौत
बेंगलुरु
किसी भी बच्चे के लिए दुनिया में उसकी मां सबसे बड़ी रक्षक होती है। मां अपने बच्चे को दुनिया की हर मुश्किलों से बचाती है, लेकिन बेंगलुरु से ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक मां ने अपने ही 4 साल के बच्चे की जान की दुश्मन बनी और बच्चे को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की जान लेने वाली मां की यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने बच्चे को दोनों हाथों से पकड़कर अपार्टमेंट की रेलिंग में खड़ी है और वह मासूम बच्चे को नीचे फेंक देती है। इसके बाद वहां खुद रेलिंग के ऊपर चढ़ जाती है.
महिला कुछ देर तक रेलिंग पर खड़ी रही लेकिन इतने में ही वहां पर कुछ अन्य लोग आ जाते हैं। वह पहले नीचे देखते हैं और इसके बाद उन्हें पूरा मामला समझ में आ जाता है। लोग महिला को पकड़ते हैं और उसे रेलिंग से पीछे घसीटते हैं। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि बच्चा गूंगा भी था। बच्चे की बीमारियों से महिला परेशान थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
