स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शराब की खरीदी-बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

भोपाल

कलेक्टर अविनाश लावनिया ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर की ओर से गत दिवस जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें, वाइनरी आउटलेट एवं मद्य भंडारगृह पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है कि जिले में सघन गश्त कर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों आदि पर शराब के अवैध क्रय-विक्रय एवं परिवहन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *