राहुल चौधरी को पिस्टल बेचने का आरोपी हत्थे चढ़ा

ऋषिकेश

डोईवाला के नागल ज्वालापुर के राहुल चौधरी को देसी पिस्टल बेचने वाले आरोपी को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्थे चढ़े आरोपी आलोक के पास से बिना लाइसेंस के दो तमंचे, एक बैरल तमंचा, पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और तीन ब्लैक कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को डोईवाला कोतवाली में एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक राहुल चौधरी के शव के पास से देसी पिस्टल बरामद हुई थी। राहुल को यह पिस्टल आलोक शौरी पुत्र स्व. जगमोहन शौरी निवासी निवासी 56, सुमन नगर, धर्मपुर, वार्ड नंबर 38, थाना नेहरू कॉलोनी, जिला देहरादून ने बेचा था। राहुल चौधरी की मौत के बाद एसओजी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि देसी पिस्टल आलोक शौरी से राहुल ने 90 हजार रुपये में खरीदी थी। आलोक को पुलिस ने हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसपी देहात ने बताया कि राहुल चौधरी की मौत आत्महत्या है या हत्या। इस मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल के पास से लिए गए नूमनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा जायेगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द राहुल चौधरी की मौत के रहस्य से पर्दा हट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *