जोधपुर में मिलावटखोर गैंग सक्रिय

जोधपुर

त्योहारी सीजन के साथ जोधपुर में मिलावटखोर गैंग सक्रिय हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ जितेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा दल ने मिलावटखोरी की सूचना के आधार पर खाद्य सामग्री के सैंपल और अन्य कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा की टीम ने जय बजरंग ट्रेडिंग मंडोर मंडी पर कार्यवाही करते हुए निरीक्षण किया।जहां पर मिलावट के संदेह रुपए 74126 रुपए कीमत का रिफाइंड मूंगफली तेल (सुपर राजकोट ब्रांड) के नमूने लेकर करीब 478 रिफाइंड मूंगफली तेल (सुपर राजकोट ब्रांड) जब्त किया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठान ओम शिव मिष्ठान भंडार एवं शिव मिष्ठान भंडार से मिठाई के नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थो के लिए गए नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। मापदंडों पर सही नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई विभाग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *