हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

हरिद्वार।

भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा घर ,घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भारत माता पुरम से राठी चौक भूपतवाला तक जागरूकता रैली निकालकर सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भाजपा का नहीं भारत सरकार का है। सभी को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा अपने घर तिरंगा लगाना चाहिए। महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे को आम जनता में सम्मानित किया है। सुन्दर शर्मा एवं मुकेश पुरी ने कहा की तिरंगा देश का सम्मान है और इस सम्मान को कभी खंडित नहीं होने देंगे। विदित शर्मा एवं अंकुश भाटिया ने कहा कि हरिद्वार मंडल में भारी संख्या में लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। रैली में उपाध्यक्ष मुकेश पुरी, सुंदर शर्मा, मीडिया प्रमुख विकल राठी, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, महिला मोर्चा  अध्यक्ष पूनम मखीजा, महामंत्री अंजू माकन, दीपांशु विद्यार्थी, देवेश ममगई, युवा मोर्चा महामंत्री अंकुश भाटिया, आकाश भाटी, प्रीति गौड, चंद्रा आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *