खूंखार शार्क को हाथों से पकड़कर समंदर में छोडा

न्यूयॉर्क

खतरनाक शार्क मछली जिसे समंदर का टाइगर कहा जाता है। समंदर में जाने से पहले लोग इस बात से डरते हैं कि कहीं शार्क उनपर अटैक ना कर दे। कई देशों में तो शार्क का कहर इतना ज्यादा है कि वहां लोगों को समंदर में जाने से मना किया जाता है। कई समंदरी किनारों पर शार्क ने इंसानों पर खतरनाक अटैक किए भी हैं।
अभी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां शार्क किनारे पर आ गई थी और शख्स उसे हाथ से पकड़कर बाहर निकालता देखा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। इसमें एक शख्स अपने हाथों से शार्क को पकड़ रहा है। वो जैसे ही देखता है कि शार्क किनारे पर है तो वो बिना सोचे समझे उसे पकड़ने चला जाता है। यह वीडियो न्यूयॉर्क के स्मिथ पॉइंट बीच का है। शार्क खुद को छुड़वाकर कई बार यह संघर्ष करती है कि वो वापस समंदर में चली जाए लेकिन वो नहीं जा पाती क्योंकि शख्स ने उसे पूंछ से पकड़ रखा होता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवक शार्क को वापस समुद्र में छोड़ने के लिए आगे बढ़ा था। वो फिशिंग कर रहा था और उसके कांटे में शार्क फंस गई थी। वो इसके बाद उसे बचा रहा था। उसने कांटा निकालकर शार्क को वापस समंदर में छोड़ दिया। बता दें कि कई बार शार्क किनारे पर आ जाती हैं तो वहां पर पानी कम हो जाने के कारण कई बार वो वापस समंदर में अपने आप नहीं जा पाती। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, शुक्र है कि उसने सही काम किया और शार्क को जाने दिया। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हंसी आती है और कई वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *