कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

मथुरा,

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ वाडा पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालय पर नई बिल्डिंग क्लैक्ट्रेट कम्पाउन्ड स्थित पार्क में 78 पौधे रोपे गए। सभी ब्लॉकों व नगर पंचायतों में वक्षारोपण किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर खेल कूद कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों के भारत को जातिवाद व धनबल से ऊपर उठकर भारत की अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चैधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर तरीके तेजी से बदल रही थी, उसी समय भारत की बागडोर राजीव गांधी ने संभाली। सरकार में आने पर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी असर नहीं पड़ा। पंचायती राज, नवोदय विद्यालय की स्वराधना, मिजोरम शान्ति समझौता, पंजाब समझौता, असम समझौता, दलित अत्याचार निवारण अधिनियम, आइटी एक्ट, दल बदल कानून, बेनामी लेन देन अधिनियम, ऑपरेशन कैक्टस, इंदिरा आवास योजना, ऑपरेशन राजीव, ऑपरेशन फ्लावर्स आर ब्लूमिंग, दूरसंचार, कंप्यूटर आदि की सौगात दी। जयंती पर ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, राजकुमार उपाध्याय, मुकीम कुरेशी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हरीश पचैरी, मनोज कुमार शर्मा, राजेंद्र वशिष्ठ, कीर्ति कुमार कौशिक, लोकेंद्र कुमार, अश्विनी शर्मा, बृजेश शर्मा, अश्विनी शुक्ला, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, रुपेश चैधरी, सुशील सागर, ठाकुर निलेश जादौन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *