स्वीडन में शॉपिंग माल में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

स्टॉकहोम

स्वीडन के स्केन प्रांत में माल्मो शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
माल्मो शहर के एम्पोरिया शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी की इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने यहां जारी एक बयान में कहा, गोलीबारी के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही और उसने स्थानीय लोगों से इस दौरान मॉल नहीं आने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *